अमेरिका में मध्यावधि चुनाव जीतने के बाद डेमोक्रेट्स ईरान युद्ध और टैरिफ पर लाएंगे 2 विधेयक
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव जीतने के बाद, अमेरिकी डेमोक्रेट्स 2 नए विधेयक लाने की तैयारी कर रहे हैं।
डेमोक्रेट सांसद टेड लियू ने बताया कि वे एक ऐसा विधेयक लाने की तैयारी में हैं जिससे अमेरिका ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से बाहर निकल सके। साथ ही, टैरिफ को लेकर भी विधेयक लाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनवरी में उनकी नई बहुमत प्रभावी होने वाली है, और उनका मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ बड़े नीतिगत फैसलों का सामना करना है।
जनवरी 2027 में टैरिफ कटौती की योजना
डेमोक्रेट्स इन विधेयकों को जनवरी 2027 में कांग्रेस के फिर से शुरू होने पर पेश करने की योजना बना रहे हैं। इनमें उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ कटौती का एक विधेयक भी शामिल है।
सांसद टेड लियू ने सीधे तौर पर कहा कि वे ईरान युद्ध को रोकने और उपभोक्ताओं पर टैरिफ कम करने के लिए एक विधेयक पारित करेंगे।
भले ही उनके पास अधिक सीटें हों, फिर भी उन्होंने माना कि यह आसान नहीं होगा। ट्रंप अभी भी नए कानूनों को वीटो कर सकते हैं, इसलिए बड़े बदलावों में कुछ समय लग सकता है।
बता दें कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव पर डेमोक्रेट ने कब्जा कर लिया है, जबकि सीनेट में भी डेमोक्रेट्स के पास बहुमत है। ऐसे में ट्रंप के लिए कोई विधेयक पास करना आसान नहीं होगा।