UN रिपोर्ट: यूक्रेन में 55 प्रतिशत बढ़े नागरिक हताहत, हर 23 मिनट में एक जिंदगी पर खतरा
दुनिया
इस साल यूक्रेन में नागरिक हताहतों की संख्या में भारी उछाल आया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हर 23 मिनट में एक से ज्यादा नागरिक या तो अपनी जान गंवा रहे हैं या घायल हो रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 55 प्रतिशत ज्यादा है। इन बढ़ती घटनाओं के पीछे रूस का शहरों और बुनियादी ढांचों पर मिसाइल, ड्रोन और हवाई ग्लाइड बम से हमले तेज करना है।
ग्लाइड बमों से लगभग 2,500 लोग हताहत
2026 के शुरुआती 8 महीनों में हवाई ग्लाइड बमों के हमलों में लगभग 2,500 नागरिक या तो मारे गए या घायल हुए। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 62 प्रतिशत अधिक है। इन हमलों ने घरों के साथ-साथ बिजली, हीटिंग और पानी जैसी कई जरूरी सेवाओं को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। इससे सर्दियों के आने के साथ ही लोगों के लिए मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।