NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन
    दुनिया

    रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन

    रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 16, 2022, 11:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन
    रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन

    यूक्रेनी पुलिस ने कहा है कि उसने रूसी सेनाओं के पीछे हटने के बाद राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों से 900 से अधिक आम लोगों के शव बरामद किए हैं। इनमें से अधिकतर को गोलियां मारी गई थीं, जो यह दिखाता है कि उनकी हत्या की गई है। इससे पहले भी रूस पर बूचा शहर में नरसंहार के आरोप लग चुके हैं, जिसके बाद उस पर अमेरिका समेत कई दूसरों देशों ने प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं।

    गलियों में पड़ी हुई थीं लाशें- पुलिस प्रमुख

    यूक्रेन की राजधानी के क्षेत्रीय पुलिसबल के प्रमुख एंड्रिय नेबिटोव ने बताया कि कीव और आसपास के इलाकों में गलियों में लाशें पड़ी हुई थीं और कुछ को कामचलाऊ तरीके से दफना दिया गया था। पुलिस के पास आंकड़े से पता चलता है कि करीब 95 प्रतिशत लोगों की गोली लगने से मौत हुई है। उन्होंने कहा, "हम मान रहे हैं कि रूसी कब्जे में गली चलते लोगों को गोलियों से भुना जा रहा है।"

    जेलेंस्की ने रूस पर लगाया लोगों को आतंकित करने का आरोप

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस की सेना पर खेरसन और जेपोरिझझिया इलाके में लोगों को आतंकित करने और पुलिस और सेना में काम कर रहे लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। जेलेंस्की ने कहा, "आक्रमणकारियों को लगता है कि इससे उनके लिए इलाके में कब्जा करना आसान हो जाएगा, लेकिन वो गलत हैं। वो अपने आप को मूर्ख बना रहे हैं। यूक्रेन हमेशा के लिए रूस के हाथों से निकल चुका है।"

    रूस की धमकी के बाद सामने आया आंकड़ा

    यूक्रेन का यह दावा रूस के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उसने कीव और आसपास के क्षेत्रों पर हमले बढ़ाने की धमकी दी है। यूक्रेन की तरफ से रूसी क्षेत्र को निशाना बनाने के बाद रूस ने यह चेतावनी दी है।

    पूर्वी यूक्रेन में हमले तेज करने की तैयारी में रूस

    इन चेतावनियों के बीच रूस लगातार पूर्वी यूक्रेन में हमलों की तैयारी कर रही है। इसके अलावा दक्षिणी तटीय शहर मारियुपोल में भी लड़ाई तेज हुई है। यहां के स्थानीय लोगों ने बताया है कि रूसी सेना कब्रों से लोगों के शव निकाल रही है। दूसरी तरफ पूर्वोत्तर शहर खारकीव के गवर्नर ने बताया कि एक रिहायशी इलाके में रूस की तरफ से हुई गोलीबारी में एक शिशु समेत सात लोगों की मौत हो गई है।

    रूस ने यूक्रेन पर लगाया हमले का आरोप

    रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने एयरस्ट्राइक कर सीमाई इलाके में स्थित ब्रियांस्क इलाके में स्थित करीब 100 रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया है, जिसमें सात लोग घायल हुए हैं। गुरुवार को एक और रूसी इलाके में यूक्रेन की तरफ से गोलीबारी का दावा किया गया था। इसके बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के इलाके पर आतंकी हमलों के जवाब में कीव पर मिसाइल हमलों की संख्या और स्तर बढ़ेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    वोलोडिमीर जेलेंस्की
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    रूस समाचार

    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत यूक्रेन युद्ध
    गोवा आ रहे रूस के एक और विमान में बम होने की धमकी, किया गया डायवर्ट गोवा
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्लादिमीर पुतिन
    भारत का रूस से तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर, एक साल में 33 गुना बढ़ा सऊदी अरब

    यूक्रेन

    यूक्रेन: कीव में स्कूल के बाहर हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 मंत्री और बच्चों समेत 16 की मौत यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेनी सैनिक के शरीर से निकाला गया ग्रेनेड, ऑपरेशन के दौरान थी विस्फोट होने की आशंका यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने दागे 100 से अधिक मिसाइल  यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, मांगा भारत का सहयोग वोलोडिमीर जेलेंस्की

    वोलोडिमीर जेलेंस्की

    यूक्रेन को बख्तरबंद टैंक देंगे अमेरिका और जर्मनी, रूस की बढ़ी चिंता यूक्रेन युद्ध
    गोल्डन ग्लोब अवार्ड में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- तीसरा विश्व युद्ध नहीं होगा गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद को किया संबोधित, जानें क्या कहा यूक्रेन युद्ध
    क्या है डर्टी बम, जिसके यूक्रेन द्वारा इस्तेमाल की आशंका जता रहा रूस? यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन युद्ध

    रूस से रिकॉर्ड मात्रा में तेल खरीद रहा भारत, रिफाइंड उत्पादों का अमेरिका सबसे बड़ा खरीदार रूस समाचार
    RBI और सरकार दक्षिण एशियाई देशों से रुपये में सीमा-पार व्यापार करने पर कर रहे चर्चा भारतीय रिजर्व बैंक
    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं एलन मस्क
    ओडिशा: हफ्तेभर में पुतिन के आलोचक समेत दो रूसी नागरिकों की मौत, लग रहे विभिन्न कयास ओडिशा

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023