यूक्रेन ने एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया है, जहां उसने अपने ब्लिस्क लेजर सिस्टम से एक रूसी गेरन ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया।
इस तरह के लक्ष्य पर लेजर से किया गया यह दुनिया का पहला सफल हमला है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिीर जेलेन्स्की के डिफेंस टेक एडवाइजर सेरही बेस्क्रेस्टनोव ने इस खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि यूक्रेन अपनी रक्षा क्षमताओं को कितनी तेजी से मजबूत कर रहा है।
ब्लिस्क सिस्टम शहरों और ऊर्जा ठिकानों की रक्षा का कवच
रूस के लगातार बढ़ते तेज-रफ्तार ड्रोन हमलों के बीच, यूक्रेन अपने शहरों और ऊर्जा स्थलों की सुरक्षा के लिए ब्लिस्क सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है।
हालांकि, इस टेक्नोलॉजी को अभी और ज्यादा परीक्षण की जरूरत है, लेकिन आधुनिक युद्ध में यह एक बड़ा कदम है। यूक्रेन की कंपनियां सरकारी सहयोग से इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं।
रूस लगातार नागरिक ढांचों को निशाना बना रहा है, खासकर सर्दियों से पहले। ऐसे में, ये प्रगति जमीन पर आम लोगों के जीवन में सचमुच बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं।