ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने लोगों को आपातकालीन परिस्थियों के लिए तैयार रहने को कहा
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने लोगों को आपातकालीन परिस्थियों के लिए तैयार रहने को कहा है।
उन्होंने कहा कि वह खुद भी किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए अपने घर पर खाने-पीने का सामान, पानी, फर्स्ट एड किट और बैटरी वाली टॉर्च जैसी जरूरी चीजें जमा करनी शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों के बढ़ने को देखते हुए, वे हर किसी से तैयारी करने और अपने घरों को मुश्किल हालात का सामना करने के लिए तैयार रखने की सलाह दे रहे हैं।
घर की तैयारी का रक्षा फंडिंग से संबंध
स्ट्रीटिंग का यह कदम ब्रिटेन को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करने की एक बड़ी मुहिम का हिस्सा है। वे चाहते हैं कि लोग खर्च और संसाधनों को लेकर समझदारी दिखाएं।
यह बात इसलिए और भी अहम है क्योंकि रक्षा बजट बढ़ने वाला है। सरकार ने 2030 तक GDP का 3 प्रतिशत और 2035 तक 3.5 प्रतिशत तक इसे पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
उनका साफ संदेश है कि तैयार रहना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसकी शुरुआत घर से ही होनी चाहिए।