ईरान के हमलों के बीच UAE के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस दुबई मॉल पहुंचे, देखें वीडियो
क्या है खबर?
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम सोमवार को दुबई मॉल में खरीदारी करने वालों पयर्टकों के बीच घूमते नजर आए। यह घटना ईरान की ओर से दर्जनों मिसाइल और सैकड़ों ड्रोन हमलों को नाकाम करने की पुष्टि के बाद घटी है। इस दौरान राष्ट्रपति नाहयान और क्राउन प्रिंस मकतूम ने मॉल में मौजूद पर्यटकों से बातचीत भी की।
भीड़
तनाव के बाद भी मॉल में दिखी पर्यटकों की भीड़
खाड़ी में तनाव बढ़ने के बावजूद मॉल में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ नजर आई। ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में शेख मोहम्मद एक युवा लड़की को अपनी ओर बुलाते, उसके स्तर तक झुककर बातचीत करते और उसके परिवार के पास लौटने से पहले उसका हाथ चूमते हुए नजर आते हैं। बाद में दोनों नेताओं ने मॉल के एक रेस्तरां में भोजन भी किया। खाना खाने के बाद दोनों ने आम लोगों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
JUST IN: 🇦🇪 Footage of UAE's President Mohammed bin Zayed seen walking in public at Dubai Mall following Iranian attack. pic.twitter.com/eHukIKxxQ2
— BRICS News (@BRICSinfo) March 2, 2026
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें खाना खाने का वीडियो
UAE President Sheikh Mohamed and Sheikh Hamdan bin Mohammed, Crown Prince of Dubai, were seen having a meal and walking among shoppers and diners at Dubai Mall, with many greeting them and expressing happiness at the encounter.
— The National (@TheNationalNews) March 2, 2026
The leaders’ public appearance demonstrated… pic.twitter.com/nH89dUlxbz
कारण
मॉल में क्यों गए राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस?
खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता के इस दौर में नेताओं की सार्वजनिक उपस्थिति को आत्मविश्वास के सुनियोजित प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। UAE के अखबार 'द नेशनल' ने लिखा, 'क्षेत्र में बढ़ते तनाव के समय नेताओं की सार्वजनिक उपस्थिति ने देश की सुरक्षा और स्थिरता में विश्वास प्रदर्शित किया।' एक एक्स यूजर ने लिखा, 'फ्रांसीसी राजा हमेशा सार्वजनिक रूप से भोजन करते थे। मुझे यह बात कुछ हद तक पसंद है।'