LOADING...
UAE ने निकाला होर्मुज का तोड़, 2027 तक दोगुनी होगी फुजैराह पाइपलाइन की क्षमता
UAE ने होर्मुज को बायपास करने के लिए पाइपलाइन के निर्माण में तेजी लाने का आदेश दिया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UAE ने निकाला होर्मुज का तोड़, 2027 तक दोगुनी होगी फुजैराह पाइपलाइन की क्षमता

लेखन आबिद खान
May 15, 2026
02:41 pm

क्या है खबर?

ईरान युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन बंद हो गया है। इससे कच्चे तेल का आयात-निर्यात प्रभावित हुआ है। अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने होर्मुज को बाइपास करने के लिए नई पाइपलाइन के काम में तेजी लाने का आदेश दिया है। UAE सरकार के मीडिया कार्यालय ने बताया कि सरकार वह फुजैराह के रास्ते अपनी निर्यात क्षमता को दोगुना करने के लिए एक नई तेल पाइपलाइन के निर्माण में तेजी लाएगा।

पाइपलाइन

2027 तक पाइपाइन के शुरू होने की उम्मीद

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADANOC) को पश्चिम-पूर्व पाइपलाइन परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। मीडिया कार्यालय ने बताया कि पाइपलाइन का निर्माण कार्य चल रहा है और इसके 2027 में चालू होने की उम्मीद है। इससे बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को बायपास करने की UAE की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

वर्तमान पाइपलाइन

दोगुना की जाएगी पाइपलाइन की क्षमता

UAE फिलहाल अबू धाबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन (ADCOP) का संचालन करता है, जिसे हबशान-फुजैराह पाइपलाइन के नाम से भी जाना जाता है। ये होर्मुज जलडमरूमध्य को दरकिनार करते हुए प्रतिदिन 1.8 मिलियन बैरल तक कच्चे तेल को सीधे ओमान की खाड़ी के तट तक पहुंचा सकती है। इसी पाइपलाइन की क्षमता को दोगुना करने के लिए काम चल रहा है। बता दें कि UAE और सऊदी अरब खाड़ी के एकमात्र ऐसे देश हैं, जिनके पास पाइपलाइन हैं।

Advertisement