LOADING...
'आखिरी सवाल' की रिलीज के बीच निर्माताओं को झटका, इन देशों में नहीं मिला प्रवेश
फिल्म 'आखिरी सवाल' को रिलीज के बीच झटका

'आखिरी सवाल' की रिलीज के बीच निर्माताओं को झटका, इन देशों में नहीं मिला प्रवेश

May 15, 2026
11:24 am

क्या है खबर?

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' शुरुआत से विवादों में घिरी हुई है। पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी न मिलने के कारण इसे देरी का सामना करना पड़ा। अब जब फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है तो एक नई मुसीबत ने निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। दरअसल, रिलीज के बीच दत्त की फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इसे खाड़ी देशों में प्रवेश नहीं मिल सका।

प्रतिबंध

इन 7 देशों में 'आखिरी सवाल' की रिलीज पर लगा प्रतिबंध

टाइम्स नाउ को सूत्र ने बताया कि 'आखिरी सवाल' को UAE में प्रतिबंधित कर दिया गया है, क्योंकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज के लिए कई कट लगाने की सिफारिश की थी। निर्माताओं ने कथित तौर पर कट लगाने से मना कर दिया। वो भारत में रिलीज किए गए संस्करण को ही रिलीज करने के अपने फैसले पर आश्वस्त थे। नतीजन, अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, फुजैरा, रस अल खैमाह और उम्म अल कुवैन में फिल्म प्रतिबंधित हो गई।

मंजूरी

इस प्रमाणपत्र के साथ मिली रिलीज की मंजूरी

भारतीय सेंसर बोर्ड ने 'आखिरी सवाल' को UA 16+ प्रमाणपत्र देकर पास किया है। इसका मतलब है कि फिल्म को सिर्फ 16 साल से ज्यादा उम्र वाले दर्शकों को देखने की मंजूरी मिल सकेगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के इतिहास और उससे जुड़े अनसुने किस्सों से प्रेरित है। इसमें दत्त के अलावा, नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्‌डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे सितारे शामिल हैं।

Advertisement