माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' का टीजर जारी, रिलीज तारीख भी आई
क्या है खबर?
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की डार्क कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' का इंतजार खत्म हो गया है। आखिरकार निर्माताओं ने टीजर के साथ इसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है, जिससे दर्शकाें का उत्साह जरूर बढ़ जाएगा। फिल्म का ऐलान तो 2026 की शुरुआत में हो गया था, लेकिन अब यह दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। निर्देशन की कमान सुरेश त्रिवेणी ने संभाली है, जिन्हें विद्या बालन अभिनीत 'तुम्हारी सुलु' (2017) के लिए जाना जाता है।
टीजर
जानिए कैसा है 'मां बहन' का टीजर
टीजर 46 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत माधुरी और तृप्ति से होती है। दोनों मिलकर एक लाश को ठिकाना लगाने की कोशिश करती हैं, जिसमें उनकी मदद धर्णा दुर्गा कर रही हैं। दरअसल, फिल्म में तृप्ति और धर्णा ने माधुरी की बेटियों का किरदार निभाया है। रवि किशन भी इसका हिस्सा हैं। कहानी इन्हीं चारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक अनचाहे अपराध का ट्विस्ट शामिल है। फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का टीजर
Dhak dhak ho raha hai? Tareekh note kar lo 🥰📅 pic.twitter.com/XoIv2n2CwT
— Netflix India (@NetflixIndia) May 15, 2026