पाकिस्तान में महिला TV एंकर की हत्या, पति ने कहा- गलती से चली गोली
पाकिस्तान की जानी-मानी टीवी एंकर राबिया अहसान की रविवार को रावलपिंडी स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में उनके पति अहसान ताहिर खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
उन्होंने पुलिस के सामने गोली चलाने की बात कबूल कर ली है। उन्होंने कहा कि गोली गलती से चली थी।
पुलिस की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है और अधिकारियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पाकिस्तान की प्रथम महिला ने जांच की मांग की
खान ने पुलिस को बताया कि गोली गलती से चल गई थी। उनके मुताबिक, वह बंदूक चला रहे थे और तभी अचानक गोली चल गई।
राबिया अपने पीछे 13 और 11 साल की दो छोटी बेटियां छोड़ गई हैं। उनकी मौत से पूरे पाकिस्तान के पत्रकार सदमे में हैं। पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी आसिफा भुट्टो-जरदारी ने भी इस मामले की गहन जांच की मांग की है।
उन्होंने मीडिया में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि महिला पेशेवरों को बेहतर सुरक्षा मिलनी चाहिए।