आज चीन में होगी ट्रंप-पुतिन और शी जिनपिंग की ऐतिहासिक मुलाकात, क्या है एजेंडा?
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को चीन के शेनझेन में APEC शिखर सम्मेलन के अलावा एक त्रिपक्षीय बैठक के लिए मिलेंगे। यह ऐतिहासिक घटना है, जिसमें अमेरिका-चीन और रूस के राष्ट्रपति एक साथ एक बैठक के लिए आए हैं। इससे पहले फरवरी 1945 में याल्टा में 'बिग थ्री' बैठक हुई थी, जिसमें अमेरिका-ब्रिटेन और सोवियत संघ शामिल था। तीनों राष्ट्रपति किन मुद्दों पर बात करेंगे? आइए जानें।
रूस
रूस यूक्रेन युद्ध पर ध्यान करेगा केंद्रित
बैठक में तीनों नेताओं की अपनी-अपनी प्राथमिकता है, लेकिन वे एक-दूसरे से जुड़े हैं। इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान युद्ध, परमाणु भंडार, व्यापार तनाव और AI पर बातचीत हो सकती है।
पुतिन त्रिपक्षीय बैठक में यूक्रेन युद्ध की ओर ध्यान खींच सकते हैं, जिसे मॉस्को ने फरवरी 2022 में शुरू किया था और अभी जारी है।
ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले इस युद्ध को 24 घंटे में खत्म करवाने का दावा किया था।
मुद्दा
ट्रंप परमाणु भंडार मुद्दे की बात छेड़ेंगे
ट्रंप दोनों नेताओं से उनके परमाणु भंडार के बारे में बात करना चाहते हैं, जिससे बीजिंग बचता रहा है क्योंकि उसके पास 600 से अधिक, अमेरिका-रूस के पास 5,000 से अधिक वॉरहेड हैं।
न्यू स्टार्ट संधि फरवरी 2026 में खत्म हो चुकी है, जिसमें रूस-अमेरिका के बीच परमाणु समझौता हुआ था। इसलिए ट्रंप रूस-अमेरिका-चीन के बीच नया और मॉडर्न समझौता चाहते हैं।
ट्रंप यूक्रेन युद्ध, ईरान युद्ध, चीन के साथ व्यापार और AI चिप्स पर बात कर सकते हैं।
चीन
चीन के लिए ये मुद्दे जरूरी
चीन के लिए मुख्य मुद्दा टैरिफ घटाने, बाजार खोलने और नियमों पर आधारित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली (WTO केंद्रित) को लेकर है, जिसे शी उठा सकते हैं।
अमेरिका के टैरिफ और AI चिप्स पर प्रतिबंधों के जवाब में चीन स्थिर साझेदार के रूप में पेश कर सकता है और विश्व शांति के लिए बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को बढ़ावा देगा।
चीन यूक्रेन युद्ध मुद्दे में शामिल नहीं होना चाहता। वह परमाणु मुद्दे पर बातचीत को केंद्र में लाने से बचना चाहता है।