अमेरिका: दिवाली समारोह के दौरान कट्टरपंथियों का हंगामा, हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की
क्या है खबर?
अमेरिका में दिवाली समारोह के दौरान हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। वॉशिंगटन के सिएटल में दक्षिणपंथी अमेरिकी कार्यकर्ता जैक लैंग ने दिवाली समारोह में बाधा डालने की कोशिश की। इस दौरान जैक के साथ मौजूद लोगों ने भारतीयों को अमेरिका से निकालने की मांग वाले नस्लवादी नारे लिखी तख्तियां लहराईं। हालांकि, समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने जैक और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को रोका।
नारे
भारतीयों को देश से निकालो जैसे नारे लिखी तख्तियां लहराईं
जैक और उनके साथी कार्यकर्ता थॉमस एलन ने दिवाली समारोह के दौरान बने मंच के सामने अमेरिकी झंडा लहराया और आपत्तिजनक नारे दिखाए।
कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां पकड़ी हुई थीं, जिन पर 'माथे पर तिलक लगाने वाले सभी लोगों को देश से निकालो' और 'ईसाइयों की जगह हिंदुओं को बसाना बंद करो' जैसे नारे लिखे हुए थे।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
ट्विटर पोस्ट
हंगामे का वीडियो भी सामने आया है
HAPPENING NOW: Absolutely chaotic scene as conservative activists Jake Lang and Thomas Allen storm a Diwali Hindu celebration at the Seattle Center Armory.
— Jonathan Choe (@choeshow) November 8, 2026
They held signs that read, "Deport All Dot Heads" and "Stop Hindu Replacement of Christians."
I just spoke to both men who… pic.twitter.com/frOXQNx1EK
आपत्ति
घटना की चौतरफा आलोचना
अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने घटना को 'घृणित' और 'नस्लवादी' करार दिया।
उन्होंने कहा, "इस घृणित और नस्लवादी प्रदर्शन से मैं बेहद आहत और क्षुब्ध हूं। दिवाली एक महत्वपूर्ण त्योहार है और हमारे समुदाय के लोगों को इसे सुरक्षित माहौल में मनाने का अधिकार है।"
व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार अजय जैन भूटोरिया ने कहा, 'हम ऐसे नस्लवाद का विरोध करते हैं। अपनी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव स्वतंत्र रूप से मनाने के अधिकार का समर्थन करते हैं।'