LOADING...
ट्रंप ने कहा- ईरान का नेतृत्व और हवाई रक्षा सब खत्म, अब बहुत देर हो चुकी
ट्रंप ने कहा कि ईरान का नेतृत्व और हवाई रक्षा सब खत्म, अब बहुत देर हो चुकी

ट्रंप ने कहा- ईरान का नेतृत्व और हवाई रक्षा सब खत्म, अब बहुत देर हो चुकी

लेखन गजेंद्र
Mar 03, 2026
07:06 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष को लेकर दावा किया कि इस्लामिक देश का हवाई रक्षा और नेतृत्व सब कुछ खत्म हो चुका है। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया ट्रुथ पर वाशिंगटन पोस्ट के एक स्तंभकार मार्क ए थीसेन के लेख को लेकर कहा। उन्होंने लेख का लिंक साझा करते हुए लिखा कि कहा कि ईरान बात करना चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी है।

दावा

ट्रंप ने किस लेख को साझा किया?

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के बढ़ते हमलों के बीच वाशिंगटन पोस्ट में स्तंभकार मार्क थीसेन के लिखे लेख पर अपना पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'उनका (ईरान) हवाई रक्षा, वायुसेना, नौसेना और नेतृत्व खत्म हो गया है। वे बात करना चाहते हैं। मैंने कहा - बहुत देर हो चुकी है! वॉल स्ट्रीट जर्नल की स्टोरी गलत थी, और शर्मनाक थी।' थीसेन के लेख में ट्रंप के सैन्य कार्रवाई शुरू करने के फैसले का बचाव है।

लेख

लेख में क्या लिखा है?

थीसेन के "हम ट्रंप सिद्धांत के जन्म के साक्षी बन रहे हैं" शीर्षक लेखा में तर्क है कि ये हमले किसी नए अंतहीन युद्ध की शुरुआत नहीं बल्कि अमेरिका-ईरानी शासन के बीच 47 वर्षों से चले आ रहे संघर्ष की परिणति हैं। लेख में सुझाव है कि निरंतर हवाई हमलों से अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के बिना ईरानी नेतृत्व और सैन्य ढांचा ध्वस्त हो सकता है। थीसेन ने इस दृष्टिकोण को नई 'ट्रंप सिद्धांत' के रूप में वर्णित किया है।

Advertisement