Loading...
मोजतबा खामेनेई बोले- हर खतरे का 'तत्काल' जवाब देंगे; ट्रंप ने दी '10 मिनट' की चेतावनी
ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे को चेतावनी दी है

मोजतबा खामेनेई बोले- हर खतरे का 'तत्काल' जवाब देंगे; ट्रंप ने दी '10 मिनट' की चेतावनी

लेखन आबिद खान
Nov 01, 2026
10:24 am

क्या है खबर?

ईरान और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के नेताओं के बयान सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को अभी भी ईरान में एक या 2 लक्ष्यों का 'ध्यान रखना' है। उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका ये 10 मिनट में कर सकता है। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल को नए हमलों की चेतावनी दी है।

अमेरिका

ट्रंप बोले- हम सब बहुत जल्दी कर सकते हैं

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "हमने उनके परमाणु संयंत्रों को नष्ट कर दिया है। हमें अभी भी एक या 2 ठिकानों को नष्ट करना बाकी है, लेकिन हम इसे 10 मिनट में कर सकते हैं। आप शायद पिकैक्स माउंटेन को देख सकते हैं, और आपको उसका ध्यान रखना होगा। हम यह सब बहुत जल्दी कर सकते हैं।"

ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका इसी हफ्ते ईरान पर हमला करेगा तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया।

ईरान

खामेनेई ने कमांडरों की लक्ष्यों की सूची अपडेट करने को कहा

मोजतबा ने शीर्ष सैन्य कमांडरों से कहा, "किसी भी स्तर या प्रकार के खतरे का तत्काल, प्रभावी और भौगोलिक रूप से अप्रतिबंधित प्रतिक्रिया के साथ सामना किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कमांडरों को ईरान के संभावित लक्ष्यों की सूची को भी अपडेट करने का आदेश दिया, जिसमें 'अमेरिकी-जायोनी दुश्मन से संबंधित सभी प्रकार की संपत्तियां' शामिल हों।

बताया जा रहा है कि खामेनेई और ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच यह पहली चर्चित बैठक थी।

ADVERTISEMENT