Loading...
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद रुबियो और हेगसेथ को लेकर घिरे ट्रंप, महाभियोग की संभावना
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद रुबियो और हेगसेथ को लेकर घिरे ट्रंप

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद रुबियो और हेगसेथ को लेकर घिरे ट्रंप, महाभियोग की संभावना

लेखन गजेंद्र
Nov 06, 2026
09:31 am

क्या है खबर?

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स के सामने हार का मुंह देखने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अजीबोगरीब मुसीबत से घिर गए हैं। उनकी कैबिनेट के 2 सबसे खास सदस्य विदेश सचिव मार्को रुबियो और युद्ध सचिव (पूर्व में रक्षा) पीट हेगसेथ सवारों के घेरे में हैं और उनके महाभियोग की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों पदों पर नए सचिव दिखाई देंगे। हालांकि, व्हाइट हाउस ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया है।

महाभियोग

हेगसेथ और रुबियो को लेकर क्यों आ रही ऐसी खबरें?

ईरान युद्ध और ट्रंप की विदेश नीति को इस हार का बड़ा कारण बताया जा रहा है, जिससे अमेरिका में महंगाई बढ़ी और लोगों को जीवनयापन में संकट का सामना करना पड़ा।

ईरान युद्ध के दौरान पेंटागन से लगातार बड़े-बड़े सैन्य अधिकारियों के इस्तीफे से हेगसेथ की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आई।

इस बीच, एक रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने उनके खिलाफ महाभियोग की धमकी दी है। उनका कहना है कि ट्रंप को रुबियो को भी बदलना चाहिए।

दबाव

हेगसेथ पर दबाव क्यों?

हेगसेथ को रिपब्लिकन और प्रशासन के अंदर के लोग उन्हें चुनावी हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, खासकर ईरान संघर्ष से निपटने के उनके तरीके को लेकर।

यह दबाव तब आया है जब ट्रंप ने अपने हेगसेथ का सार्वजनिक तौर पर बचाव किया है। ट्रंप ने माना कि उन्हें हेगसेथ को लेकर दबाव आया है, लेकिन उनका इरादा उन्हें बनाए रखने का था।

ट्रंप ने वेनेजुएला के और ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए हेगसेथ की तारीफ की।

ADVERTISEMENT

दवाब

रुबियो की जगह ढूंढा जाने लगा नया सचिव

पिछले दिनों खबर आई कि ट्रंप प्रशासन ने रुबियो की जगह नए विदेश सचिव की खोज शुरू कर दी है, जिसमें सबसे पहला नाम भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर हैं।

कुछ का कहना है कि रुबियो 2028 की राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के कारण पद छोड़ सकते हैं। हालांकि, रुबियो और गोर दोनों ने ऐसी अटकलों को खारिज किया है।

रुबियो का कहना है कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक वे उनके लिए काम करना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT

अमेरिका

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव का अभी तक का परिणाम?

ट्रंप को मध्यावधि चुनाव में बड़ा नुकसान हुआ है। उनके हाथ से हाउस और सीनेट दोनों चला गया।

सीनेट में डेमोक्रेट्स ने 54 सीटें और रिपब्लिकन ने 44 सीटें जीती हैं। डेमोक्रेट्स ने टेक्सास, कैनसस, ओहियो, साउथ कैरोलिना, आयोवा, नॉर्थ कैरोलिना और मेन जैसी रिपब्लिकन-मजबूत जगहों पर सीटें फ्लिप कीं।

मिसिसिपी और अलास्का का परिणाम अभी बाकी है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत के लिए 218 से अधिक डेमोक्रेट्स ने 247 सीटें और रिपब्लिकन ने 153 सीटें जीती हैं।

ADVERTISEMENT