Loading...
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मेरे साथ चुनाव में धोखा हुआ, मुझे तीसरी बार लड़ने का हक
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीसरी बार चुनाव लड़ने की बात कही

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मेरे साथ चुनाव में धोखा हुआ, मुझे तीसरी बार लड़ने का हक

लेखन गजेंद्र
Oct 23, 2026
12:26 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन में साफ मनाही के बावजूद ट्रंप कई बार यह ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को आयोवा के सियॉक्स सिटी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनके साथ चुनाव में धोखा हुआ था, ऐसे में उन्हें तीसरी बार चुनाव लड़ने का हक है। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी संविधान उनको यह अधिकार नहीं देता है।

बयान

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं पता कि आपका अगला राष्ट्रपति कौन होगा। और मुझे लगता है कि कानून कहता है, मुझे 100 प्रतिशत पक्का नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि कानून कहता है कि मुझे दोबारा चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं है।"

उन्होंने 2020 का चुनाव याद करते हुए आगे कहा, "मुझे लगता है कि मुझे फिर से चुनाव लड़ने का अधिकार है क्योंकि उन्होंने धोखा किया। उन्होंने चुनाव में धांधली की थी। उन्होंने उसमें धांधली की।"

संविधान

क्या कहता है अमेरिका का संविधान?

अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन कहता है कि कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति के पद के लिए 2 बार से ज़्यादा नहीं चुना जाएगा।

ट्रंप 2016 में और फिर 2024 में राष्ट्रपति चुने गए हैं, जिसका मतलब है कि ट्रंप को एक और राष्ट्रपति चुनाव के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

ट्रंप के समर्थक भी कहते हैं कि वह सिर्फ डेमोक्रेट्स को ट्रोल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि वह अक्सर 'ट्रंप 2028' वाली हैट बांटते हैं।

ADVERTISEMENT