पुर्तगाल के 30 से ज्यादा शहरों में हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। ये लोग लगातार बढ़ते किराए और किराएदारों को मिलने वाली कमजोर सुरक्षा का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने 'किराया कम करो, तनख्वाह बढ़ाओ' जैसे नारे लगाए और असली बदलाव लाने की मांग की। लिस्बन और पोर्टो में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के कैंपों पर कार्रवाई की, जिससे लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। ये प्रदर्शन ऐसे समय हुए जब संसद ने एक ऐसा कानून पास किया, जिससे मकान मालिकों के लिए किराएदारों को निकालना आसान हो जाएगा।
पुर्तगाल में घर की कीमत और आय का अनुपात 61 प्रतिशत बढ़ा
पुर्तगाल ने यूरोपियन यूनियन में घरों की कीमतों और लोगों की आय के अनुपात में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है। 2015 से 2025 के बीच यह अनुपात 61 प्रतिशत बढ़ गया है। 2025 की पहली तिमाही से 2026 की पहली तिमाही के बीच संपत्ति की कीमतें करीब 20 प्रतिशत बढ़ी हैं, वहीं 2020 से अब तक किराए में 68 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया है। इस स्थिति के लिए विदेशी निवेशकों, डिजिटल नोमैड्स, बढ़ते पर्यटन और नए घरों के कम निर्माण को वजह बताया जा रहा है। कार्यकर्ता चाहते हैं कि किराए पर सख्त कंट्रोल किया जाए और ज्यादा सरकारी घर बनाए जाएं, लेकिन अब तक सरकार के वादे कोई खास असर नहीं दिखा पाए हैं।