यूक्रेन में कीव क्षेत्र का डाइमर शहर सोमवार को रूसी हवाई हमलों से दहल गया, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हैं।
इन हमलों में डाइमर शहर में एक इमारत ढहने से सबसे ज्यादा लोगों की जान गई। बचाव दल अब भी मलबे के नीचे दबे लोगों को ढूंढ रहे हैं।
अन्य हमलों में एक सुपरमार्केट और एक निजी घर को भी निशाना बनाया गया। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही इन हमलों ने लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
रूसी हमलों के बीच बचावकर्मियों की अपार्टमेंट में फंसे लोगों की तलाश जारी
यूक्रेन में रूसी हमले लगातार जारी हैं और ये ताजा हमले भी इसी सिलसिले का हिस्सा हैं। इससे यूक्रेन ने भी रूस के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया था।
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से यह पांचवी सर्दी है जब देश को ऐसे हमलों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को भी यूक्रेन के बचावकर्मी एक अपार्टमेंट ब्लॉक के मलबे में फंसे निवासियों को निकालने के लिए जी-जान से जुटे हुए थे।