पाकिस्तान की सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है।
सेना ने 3 नवंबर से 13 नवंबर के बीच, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर कम से कम 74 आतंकी मार गिराए हैं।
कुर्रम, मीर अली और ओरकजई जैसे इलाके इन कार्रवाइयों के मुख्य केंद्र रहे। सेना ने इन अभियानों के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी जब्त किए।
मीर अली-ओरकजई में तहरीक-ए-तालिबान के खिलाफ सेना का अभियान
इनमें से ज्यादातर अभियान TTP को निशाना बनाकर किए गए। सिर्फ पिछले 2 दिनों में, मीर अली और ओरकजई में ही सेना ने 43 आतंकियों को मार गिराया।
सेना का कहना है कि ये कोशिशें 2021 से आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में शांति और स्थिरता वापस लाने के बड़े अभियान का हिस्सा हैं।
बता दें कि पाकिस्तान सेना और TTP के बीच 2012 में संघर्ष विराम टूटने के बाद से क्षेत्र में लगातार हमले जारी हैं। खैबर पख्तूनख्वा TTP का गढ़ है।