बांग्लादेश के खुलना रेलवे स्टेशन पर रवींद्रनाथ टैगोर के भित्तिचित्र पर फिर पोती गई कालिख
बांग्लादेश के खुलना रेलवे स्टेशन पर एक दीवार पर बनी रवींद्रनाथ टैगोर के एक भित्तिचित्र पर किसी ने फिर कालिख पोत दी है।
यह घटना तब हुई है जब कुछ ही दिन पहले इस भित्तिचित्र को पहले हुए हमले के बाद ठीक किया गया था।
यह भित्तिचित्र सांस्कृतिक हस्तियों की तस्वीरों से सार्वजनिक जगहों को सुंदर बनाने की एक पहल का हिस्सा है। ऐसे में यहां तोड़फोड़ से बहुत से लोग परेशान और दुखी हैं।
इससे पहले भी यहां कालिख पोतने की घटनाएं हो चुकी है।
पुलिस जांच में जुटी, संगठन बोले- यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, सांस्कृतिक संगठन चिंता जता रहे हैं कि यह कोई बड़ी साजिश हो सकती है, क्योंकि ढाका में भी पहले ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं।
नट्यलोक के महासचिव और सांस्कृतिक कार्यकर्ता शरीफुल इस्लाम सलीम ने कहा, "ये घटनाएं जानबूझकर की जा रही हैं।"
साथ ही, समुदाय के नेता सभी से अपील कर रहे हैं कि वे मिलकर बांग्लादेश की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ने से रोकें।