मैक्सिकन सेना ने दबोचा 46 करोड़ रुपये का का इनामी चापो इसिड्रो, 10 साल बाद मिली सफलता
लेखन भारत शर्मा
मैक्सिकन सेना ने को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। सेना के जवानों ने फॉस्तो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस, जिसे चापो इसिड्रो को गुआसावे में धर दबोचा। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब सेना और उनके गिरोह के बीच भयंकर गोलीबारी चल रही थी। आसमान में हेलिकॉप्टर मंडरा रहे थे और स्थानीय लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए घरों में रहने की अपील की गई थी।
भगोड़े मेजा फ्लोरेस पर था 46 करोड़ रुपये का इनाम
फ्लोरेस 10 साल से भी ज्यादा समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, जबकि उस पर 50 लाख डॉलर (लगभग 46 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित था। उस पर नशीले पदार्थों और हथियारों से जुड़े कई गंभीर आरोप थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद शहर में तुरंत हलचल मच गई। जगह-जगह नाकाबंदी हो गई, बिगड़ते हालात के कारण एक स्थानीय बेसबॉल मैच रद्द करना पड़ा, और फ्लोरेस को कानूनी कार्रवाई के लिए मैक्सिको सिटी ले जाया गया।