कैंसर के 23 लाख मामले संक्रमण से जुड़े, लैंसेट के अध्ययन से खुलासा
लेंसेट ऑन्कोलॉजी के एक नए अध्ययन से पता चला है कि 2024 में दुनिया भर में करीब 23 लाख नए कैंसर के मामले संक्रमण से जुड़े थे, यानी हर 8 में से एक कैंसर का मामला संक्रमण से जुड़ा था।
अध्ययन में बताया गया कि यह मामले रोके जा सकने वाले थे। इसकी शुरुआती पहचान और सही इलाज के महत्व को बताती है।
कैंसर के कारणों में जो संक्रमण बताया गया है, उसमें हेलिकोबैक्टर पाइलोरी, एचपीवी (HPV), हेपेटाइटिस बी और सी, और एपस्टीन-बार वायरस जैसे इन्फेक्शन कई पेट, लिवर और सर्वाइकल कैंसर की बड़ी वजह होते हैं।
पूर्वी एशिया में इन्फेक्शन से जुड़े करीब 10 लाख कैंसर के मामले
इस मामले में पूर्वी एशिया पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। यहां करीब 10 लाख कैंसर के मामले (जो दुनिया भर के कुल मामलों का 40 प्रतिशत से भी ज्यादा हैं) इन्फेक्शन से जुड़े पाए गए।
सब-सहारा अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी ऐसे मामलों की संख्या काफी ज्यादा रही। रिसर्च करने वालों का कहना है कि अगर टीके, स्क्रीनिंग और इलाज तक लोगों की पहुंच बढ़ाई जाए, तो दुनिया भर में इन रोके जा सकने वाले कैंसर के मामलों को काफी कम किया जा सकता है।