नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन? जानें पत्नी से लेकर बेटे तक की पूरी कहानी
क्या है खबर?
नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। उनका जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गजानन था, जिनका निधन तब हुआ था, जब नाना 28 साल के थे। वहीं उनकी मां का नाम निर्मला था, जिनका निधन 2019 में हुआ था। नाना कुल 7 भाई-बहनों में से एक थे। हालांकि, उनके 5े भाई-बहनों की बचपन में ही मौत हो गई थी।
शादी
नीलकांति पाटेकर से की थी नाना ने शादी
नाना जब 13 साल के थे, तब उनके पिता को कारोबार में भारी नुकसान हुआ था। परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए नाना ने कम उम्र में ही संघर्ष शुरू कर दिया और करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए।
लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। साल 1978 में उन्होंने अभिनेत्री नीलकांति पाटेकर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात थिएटर के दिनों में हुई थी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
मौत
सालों पहले हो गया था नाना के बेटे का निधन
नीलकांति ने भी शादी और परिवार को प्राथमिकता देते हुए अभिनय से दूरी बना ली थी। शादी के बाद वो 2 बेटों के माता-पिता बने, जिनके नाम दुर्वासा और मल्हार थे।
हालांकि, उनकी जिंदगी का सबसे दुखद दौर तब आया, जब उन्होंने अपने बड़े बेटे दुर्वासा को महज 2 साल की उम्र में बीमरी की वजह से खो दिया, वहीं छोटे बेटे मल्हार फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस 'नाना साहेब प्रोडक्शंस' है।
जानकारी
पत्नि से अलग रहते थे नाना
आपको बता दें कि नाना पिछले कई सालों से पत्नी नीलकांति से अलग रह रहे थे। हालांकि, दोनों ने कभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया। नाना ने खुद एक इंटरव्यू में अपने और नीलकांति के रिश्ते को लेकर ये जानकारी साझा की थी।