नाना पाटेकर के बेटे मल्हार कौन हैं? सिनेमा से जुड़े; लेकिन चकाचौंध से रहते दूर
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से उनके बेटे मल्हार पाटेकर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 8 अक्टूबर की दोपहर वह अपने पिता को देखने गोवा के अस्पताल पहुंचे, जहां से उनका भावुक कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। मल्हार ने अस्पताल पहुंचकर सभी औपचारिकताएं पूरी कीं, जिसके बाद उनके पिता का पार्थिव शरीर उन्हें साैंपा गया। बता दें, जिस वक्त नाना ने दम तोड़ा था, उस वक्त उनका परिवार मौजूद नहीं था।
परिचय
कौन हैं नाना के बेटे मल्हार?
नाना के बेटे मल्हार भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सिनेमा से जुड़े हुए हैं।
वह अभिनेता के इकलौते बेटे हैं, जो सिनेमा में बतौर निर्देशक और निर्माता के रूप में काम करते हैं। उन्होंने फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' में निर्देशक राम गोपाल वर्मा को असिस्ट किया था।
मल्हार का खुद का प्रोडक्शन हाउस 'नाना साहेब प्राेडक्शन' भी है, लेकिन उन्होंने कम प्रोजेक्ट्स किए हैं। पिता की तरह वह भी चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं।
समाज सेवा
समाज सेवा से भी जुड़े हैं मल्हार
आपने पिता की तरह की, मल्हार समाज सेवा से भी जुड़े हुए हैं। वो अपने पिता के 'नाम फाउंडेशन' को मैनेज करते हैं, जिसकी शुरुआत नाना ने ही की थी।
इस फाउंडेशन की मदद से वह महाराष्ट्र के आर्थिक रूप से कमजोर और सूखाग्रस्त किसानों की मदद करते हैं।
कम लोग जानते होंगे कि पूर्व पत्नी नीलकांति पाटेकर से नाना के 2 बेटे थे। उनके बड़े बेटे दुर्वासा का करीब 2 साल की उम्र में निधन हो गया था।