Loading...
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले केंद्र की तैयारी; बैरिकेडिंग का पहरा, 23,000 जवान तैनात
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले केंद्र की तैयारी (फाइल तस्वीर)

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले केंद्र की तैयारी; बैरिकेडिंग का पहरा, 23,000 जवान तैनात

लेखन गजेंद्र
Oct 08, 2026
04:36 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसको लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। NDTV के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने 8 से 12 अक्टूबर के बीच 221 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती को मंजूरी दे दी है। यहां 23,000 सुरक्षा कर्मी तैनात करने की तैयारी है। दिल्ली की सभी सीमाओं और बसों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा

मेट्रो स्टेशन और बाजारों को बंद कर सकती है पुलिस

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त 110 CAPF कंपनियां भी मुहैया कराई गई हैं। इनमें 85 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), 10 सशस्त्र सीमा बल (SSB), 7 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), 7 त्वरित कार्रवाई बल (RAF) और एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कंपनी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि पिछली बार की तरह नई दिल्ली इलाके में पड़ने वाले दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों को बंद कर देगी और बाजारों को भी बंद कर सकती है।

सख्ती

20 जुलाई के प्रदर्शन में लगी थी CAPF की 150 कंपनियां 

इससे पहले, गृह मंत्रालय ने 20 जुलाई को हुए CJP के प्रदर्शन में CAPF की 150 कंपनियां तैनात की थीं। तब प्रदर्शनकारियों की संख्या भी हजारों में थी।

इसे पहले हुए किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान 93 कंपनियों को तैनात किया गया था। दोनों प्रदर्शनों से सबक लेते हुए कंपनियां बढ़ाई गई हैं।

दिल्ली में धारा 163 लागू रहेगी। बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की जा रही है और CCTV कैमरों के माध्यम से नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जाएगी।

ADVERTISEMENT