संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा में हुए एक बड़े सड़क हादसे के बाद दुबई में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास पीडि़त परिवारों की मदद के लिए आगे आया है।
इस दर्दनाक हादसे में 18 गाड़ियां और 5 ट्रक आपस में भिड़ गए थे, जिसमें कम से कम 14 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 3 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जो केरल से हैं।
दूतावास ने इस घटना पर दुख जताया है और UAE के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है।
फुजैराह सडक हादसे में केरल के तीन भाई-बहन मारे गए
पुलिस के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब एक ट्रक बेकाबू होकर कई गाड़ियों से टकराता चला गया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतार में टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में कुल 30 लोग घायल हुए थे, जिनमें से आधे लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। मरने वालों में केरल के 3 सगे भाई-बहन मुहम्मद अस्मिन, और जुड़वां मिसना जुबिन और मुहम्मद फायस शामिल हैं।
भारतीय मिशन यह सुनिश्चित कर रहा है कि इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को हर जरूरी मदद मिल सके।