ग्रीस के तटरक्षक बल ने क्रेते द्वीप के पास समुद्र में 12 प्रवासियों के शव बरामद किए
ग्रीक के तटरक्षक बल की टीमों ने क्रेते द्वीप से करीब 15 नॉटिकल मील दूर समुद्र में एक नाव से 12 प्रवासियों के शव बरामद किए हैं। यह नाव क्रेते द्वीप से गुजर रही थी।
राहत की बात यह है कि वे उसी नाव में सवार 18 लोगों को बचा पाए। इस हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है।
तटरक्षक बल ने बताया कि 2 और नावें, जिनमें से एक में करीब 47 लोग और दूसरी में करीब 40 लोग सवार थे, भी क्रीत के दक्षिण में चलती हुई मिलीं हैं
बताया जा रहा है कि पहली नाव को यूरोपियन यूनियन की बॉर्डर एजेंसी फ्रोंटेक्स के एक एयरक्राफ्ट ने देखा और दूसरी को फ्रोंटेक्स ड्रोन ने ढूंढा था।
पूर्वोत्तर लीबिया से क्रेते की ओर बढ़ रहे समुद्री रास्ते
ग्रीस लंबे समय से यूरोप में घुसने का एक पसंदीदा रास्ता रहा है, खासकर 2015-16 में आई बड़े प्रवासन लहर के दौरान।
हालांकि, सीमा पर सख्त नियंत्रण के चलते कुल मिलाकर लोगों की आवाजाही कम हुई है, लेकिन अब कई प्रवासी पूर्वोत्तर लीबिया से क्रेते तक की यात्रा करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये हालिया बचाव अभियान बताते हैं कि सुरक्षित भविष्य की उम्मीद में निकले लोगों के लिए यह रास्ता कितना मुश्किल और खतरनाक बना हुआ है।