अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की स्पेसएक्स को हाल ही में अमेरिकी सरकार से ऑर्बिट में 10 लाख तक सैटेलाइट लॉन्च करने की अनुमति मिली है।
उनका प्लान है 'स्टारमाइंड' नेटवर्क बनाना, जो असल में अंतरिक्ष में तैरते हुए बड़े-बड़े डेटा सेंटर होंगे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को ताकत देंगे।
फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने पहली बार इस तरह के किसी प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई है, और यह अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी के लिए एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है।
स्पेसएक्स को नवंबर 2033 तक लॉन्चिंग शुरू करनी होगी
AI को बहुत ज्यादा कंप्यूटिंग पावर की जरूरत पड़ती है। इसका मतलब है कि धरती पर बने सामान्य डेटा सेंटर बहुत सारी ऊर्जा खर्च करते हैं और उन्हें ठंडा रखने के लिए भारी-भरकम इंतजाम चाहिए होते हैं।
स्पेसएक्स इस चुनौती का सामना करना चाहता है। वे अपने इन नए सैटेलाइट डेटा सेंटरों को सोलर पावर से चलाएंगे और जानकारी वापस धरती पर भेजने के लिए हाई-स्पीड ऑप्टिकल लिंक का इस्तेमाल करेंगे।
FCC के तय शेड्यूल के मुताबिक, स्पेसएक्स को नवंबर 2033 तक लॉन्चिंग शुरू करनी होगी। यह डेटा को प्रोसेस करने के तरीके में एक बिल्कुल नए दौर की शुरुआत कर सकता है।