अमेरिका में 3 नवंबर को मतदान, तय होगा ट्रंप का भविष्य और सत्ता का संतुलन
अमेरिका में इस समय मध्यावधि चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। 3 नवंबर को अमेरिकी वोटर तय करेंगे कि कांग्रेस की 470 सीटें किसे मिलेंगी।
इनमें हाउस की सभी सीटें और सीनेट की कुछ सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, राज्यों में कई अहम पदों पर भी चुनाव होने वाले हैं। मौजूदा राजनीतिक सत्ता का संतुलन दांव पर लगा है।
डेमोक्रेट्स को रिपब्लिकन से कांग्रेस पर नियंत्रण पाने के लिए अब बस कुछ ही और सीटों की दरकार है। ईरान के साथ युद्ध के बीच चुनाव में ट्रंप को लेकर लोगों में नाराजगी भी दिख रही है।
अमेरिकी चुनावों में विज्ञापनों पर 12 अरब डॉलर खर्च का अनुमान
माना जा रहा है कि इन चुनावों में विज्ञापनों पर करीब 12 अरब डॉलर खर्च होंगे। इन नतीजों से राष्ट्रपति ट्रंप के आने वाले कार्यकाल की दिशा तय हो सकती है, क्योंकि उनकी अप्रूवल रेटिंग 32 प्रतिशत से 41 प्रतिशथ के बीच ही बनी हुई है।
कांग्रेस के अलावा, 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी चुनाव होंगे और राज्य विधानसभाओं की हजारों सीटों पर भी मुकाबला है।
इसलिए, इन चुनावों से जो भी नतीजे सामने आएंगे, वे आने वाले कई सालों तक अमेरिकी राजनीति को एक नई दिशा दे सकते हैं।