Loading...
सुरेश रैना ने तिलक वर्मा की युवराज और धोनी से की तुलना, दिया अहम बयान
सुरेश रैना ने तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी की जमकर तारीफ की है

सुरेश रैना ने तिलक वर्मा की युवराज और धोनी से की तुलना, दिया अहम बयान

Oct 27, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी के ओवरों में लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत को अंतिम 5 ओवरों में 68 रनों की जरूरत थी, जिसे तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने 1 गेंद शेष रहते हुए मुमकिन बना दिया। इस बेमिसाल प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने तिलक की युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी से तुलना की है।

बयान

रैना ने क्या दिया बयान?

रैना ने ANI से कहा, "भारतीय टीम इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। तिलक वर्मा को ही ले लीजिए। जब युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और मैं नंबर 5, 6, 7 और 8 पर बल्लेबाजी करते थे, तो हमारे भीतर खास जुनून होता था। तिलक में आज वही समान खूबी है। वह अलग मानसिकता के खिलाड़ी हैं और उन्होंने असाधारण काम किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि वे गेंद से भी टीम में योगदान दे रहे हैं।"

रुख

रैना ने नितीश रेड्डी और भुवनेश्वर कुमार पर भी दिया बयान

रैना ने कहा, "नितीश रेड्डी भी अलग और सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो देखना सुखद है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को वापसी करते हुए देखना भी काफी अच्छा लगा।"

उन्होंने कहा, "श्रेयस अय्यर ने बहुत शानदार काम किया है। इस प्रारूप में जिस तरह से कप्तानी को संभाला जा रहा है, मैंने कई वर्षों के बाद किसी कप्तान में इस तरह का दृष्टिकोण देखा है। वे अपनी एक अलग विरासत बना रहे हैं।"

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

भारत ने टी-20 अंतराराष्ट्रीय में आखिरी 5 ओवर में बनाए सर्वाधिक रन

क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मैच में तिलक और नितीश ने अंतिम 5 ओवरों में 69 रनों की नाबाद साझेदारी कर इतिहास रच दिया।

आखिरी 5 ओवरों में 68 रन का सफल पीछा करना भारत के लिए नया रिकॉर्ड है।

इससे पहले भारत ने टी-20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी 5 ओवरों में 60 रन का सफल पीछा किया था। उस दौरान विराट कोहली ने 82* रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT