ब्रिटेन के परमाणु पनडुब्बी से पकड़े गए ईरानी-रोमानियाई नागरिकों पर नहीं होगी कार्रवाई
ब्रिटेन के अतिसुरक्षित और संवेदनशील फासलेन परमाणु पनडुब्बी बेस पर मार्च में हुई एक ईरानी व्यक्ति और रोमानियाई महिला की गिरफ्तारी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय के अंतर्गत क्राउन कार्यालय ने पुष्टि की है कि वे वहां पकड़े गए 34 साल के ईरानी व्यक्ति के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। इसके साथ ही क्राउन ऑफिस ने मार्च में ही बता दिया था कि उसके साथ पकड़ी गई रोमानियाई महिला के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
क्राउन ऑफिस ने अपर्याप्त सबूतों का हवाला दिया
अधिकारियों ने सारे सबूतों को देखने के बाद बताया कि मामले में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे। क्राउन ऑफिस ने कहा है कि अगर भविष्य में और सबूत मिलते हैं, तो उन्हें आगे की कार्रवाई करने का अधिकार होगा।
बता दें कि फासलेन वह जगह है जहां ब्रिटेन अपनी परमाणु पनडुब्बियां रखता है। इसलिए यहां होने वाली किसी भी घटना पर खास ध्यान दिया जाता है।
अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि ये मार्च वाली गिरफ्तारियां तब हुईं, जब फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था।