अमेरिका: मिसिसिपी नदी में जहाज की टक्कर से पलटा क्रूज, 32 घायल; 129 यात्री सवार थे
क्या है खबर?
अमेरिका के न्यू ऑरलियंस शहर में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। वहां मिसिसिपी नदी में एक टैंकर जहाज अनियंत्रित होकर बड़ी क्रूज नाव से टकरा गया। घटना के वक्त नाव में 129 लोग सवार थे, जिनमें से सभी को बचा लिया गया। हालांकि, 32 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूज नदी में पलट गया। लोगों ने रेलिंग पर चढ़कर और नदी में कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना
टक्कर के बाद पलट गया क्रूज
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई, जब टैंकर जहाज ने खड़े हुए क्रूज को टक्कर मार दी।
जहाज का नाम 'अटलांटिक एस्फाल्ट' और क्रूज का नाम 'अमेरिकन हेरिटेज' बताया जा रहा है, जिसका संचालन अमेरिकन क्रूज लाइंस द्वारा किया जाता है।
घटना के वक्त क्रूज नदी किनारे खड़ा था और यात्री उतर रहे थे। तभी 160 मीटर लंबे जहाज ने बाईं से टक्कर मार दी, जिसके बाद क्रूज पलट गया।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो भी सामने आया है
INSANE: Footage shows aftermath of the Atlantic Asphalt tanker crash into the American Heritage river cruiser on the Mississippi River in New Orleans.
— Benny Johnson (@bennyjohnson) November 13, 2026
129 passengers were on board at the time of the crash.
This is horrifying. Pray 🙏🏻 pic.twitter.com/WiLXHessaj
बयान
घायलों में 2 पुलिसकर्मी भी
न्यू ऑरलियन्स की मेयर हेलेना मोरेनो ने कहा कि क्रूज जहाज से टकराने से पहले टैंकर का नियंत्रण बिगड़ गया था।
उन्होंने कहा, "दुर्घटना के समय जहाज पर 180 से 190 लोग सवार थे। 32 लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा था, हालांकि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। अस्पताल में भर्ती लोगों में से 2 पुलिस अधिकारी थे जिन्होंने बचाव कार्य में सहायता की थी।"