बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से पहले तनाव फैल गया है। पुलिस लगातार आवामी लीग के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है।
इस हफ्ते गाजीपुर में पूर्व छात्र नेता तानिया अख्तर तापोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी अवामी लीग के समर्थकों के खिलाफ चल रही एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि अब तक पार्टी के 500 से भी ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा चुका है।
शेख हसीना के ऐलान से विरोध प्रदर्शन तेज
शेख हसीना, जिनकी सरकार को 2024 में एक छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन ने हटा दिया था, तब से भारत में हैं।
उन्होंने कहा है कि वह वापस लौटकर कानूनी मुकदमों का सामना करेंगी। उनके इस ऐलान से पार्टी में नई जान आ गई है और इसके बाद विरोध प्रदर्शन और भी बढ़ गए हैं।
दूसरी तरफ, हिंसा भी बढ़ रही है, जिसमें अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं।
इन सबके बीच, हालात को काबू में रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।