NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लेकर पीट रहा तालिबान
    अगली खबर
    विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लेकर पीट रहा तालिबान
    पत्रकारों को पीट रहा तालिबान

    विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लेकर पीट रहा तालिबान

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 09, 2021
    01:32 pm

    क्या है खबर?

    बदलने का दावा करने वाले तालिबान का असली चेहरा हर दिन के साथ दुनिया के सामने उजागर होता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में वह आम लोगों के विरोध प्रदर्शनों को कवर कर चुके कई पत्रकारों को गिरफ्तार कर चुका है और उनके साथ मारपीट भी की है।

    सामने आई कुछ तस्वीरों में पत्रकारों की पीठ पर पिटाई से पड़े खून के निशानों को देखा जा सकता है। ये निशान तालिबान के पहले शासन की याद ताजा करते हैं।

    मामला

    हिरासत में लिए गए टोलो न्यूज समेत कई मीडिया समूहों के पत्रकार

    अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार, तालिबान ने विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे उसके कैमरामैन समेत कई स्थानीय और विदेशी मीडिया के पत्रकारों को गिरफ्तार किया। चैनल प्रमुख के तालिबान से अपील करने के बाद उसके कैमरामैन को छोड़ दिया गया।

    इसी तरह एरियाना न्यूज के पत्रकार समी जहेश और कैमरामैन समीम को भी तालिबान ने कुछ समय के लिए हिरासत में रखा। एतिलातरोज के दो पत्रकारों को भी तालिबान ने गिरफ्तार किया।

    अत्याचार

    किसी पत्रकार को खून से लथपथ किया तो किसी को नाक रगड़ने पर मजबूर

    तालिबान ने छोड़ने से पहले कई पत्रकारों के साथ मारपीट भी की। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में एतिलातरोज के दोनों पत्रकारों के शरीर को खून से लथपथ देखा जा सकता है। तालिबान की पिटाई के बाद उनकी ये स्थिति हुई है।

    वहीं एक अन्य अफगान पत्रकार ने गोपनीयता की शर्त पर द असोसिएट प्रेस को बताया कि तालिबान ने उसे जमीन पर नाक रगड़ने और प्रदर्शन को कवर करने के लिए माफी मांगने को मजबूर किया।

    अन्य मामले

    पहले भी पत्रकारों पर हमला कर चुका है तालिबान

    15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबान पहले भी पत्रकारों या उनके संबंधियो पर हमला कर चुका है। कब्जा करने के दो-तीन दिन बाद ही उसे CNN की महिला पत्रकार को दौड़ाया था और उसके सहयोगी को बंदूक मारकर घायल कर दिया था।

    इसके अलावा उसके लड़ाकों ने जर्मनी के मीडिया समूह डॉयचे वेले (DW) के एक पत्रकार को भी घर-घर जाकर ढूढ़ा था और उसके न मिलने पर उसके एक परिजन को गोली मार दी थी।

    पृष्ठभूमि

    अफगानिस्तान में हो रहे हैं तालिबान और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

    गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पिछले दो दिन से बड़े पैमाने पर तालिबान और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

    पंजशीर में पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद शुरू हुए इन प्रदर्शनों में हजारों पुरुष और महिलाएं शामिल हुई हैं और पाकिस्तान मुर्दाबाद, आजादी और सपोर्ट पंजशीर जैसे नारे लगाए।

    तालिबान ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसमें एक युवक के मारे जाने की खबर है।

    शर्तें

    तालिबान ने प्रदर्शनों पर लगाई कई शर्तें, पहले से लेनी होगी अनुमति

    अपने विरोध को रोकने के लिए तालिबान ने प्रदर्शनों पर कई शर्तें लागू कर दी हैं।

    नए नियमों के तहत प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने से पहले न्याय मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन का मकसद, नारे, स्थान और समय जैसी अन्य जानकारियां भी प्रदर्शन से 24 घंटे पहले तालिबान प्रशासन को बतानी होंगी।

    तालिबान के अनुसार, जिसने भी इन नियमों का उल्लंघन किया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान
    तालिबान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऐसे खिलाड़ी, जिनके नाम की कम चर्चा हुई  IPL 2025
    संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की संभावना संसद मानसून सत्र
    'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर रिलीज, शनाया कपूर के साथ रोमांस करते दिखे विक्रांत मैसी शनाया कपूर
    'भूल चूक माफ' की 12 दिनों में कितनी हुई कमाई? 2 दिन बाद आएगी OTT पर  राजकुमार राव

    अफगानिस्तान

    अफगानिस्तान: अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में इस्लामिक स्टेट के 'साजिशकर्ता' को उड़ाया अमेरिका
    अफगानिस्तान: तालिबान ने लोगों से सात दिनों में सरकारी संपत्तियां और हथियार जमा कराने को कहा तालिबान
    अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया- काबुल हवाई अड्डे पर हो सकता है एक और हमला तालिबान
    अमेरिकी डाटाबेस के जरिए अफगान नागरिकों को निशाना बनाने में जुटा तालिबान, पाकिस्तान कर रहा मदद तालिबान

    तालिबान

    काबुल बम धमाके: अमेरिकी सैनिकों समेत 72 लोगों की मौत, बाइडन बोले- हमलावरों को छोड़ेंगे नहीं अफगानिस्तान
    काबुल: धमाकों में मरने वालों का आंकड़ा 110 पहुंचा, लोगों को निकालने का अभियान फिर शुरू अफगानिस्तान
    तालिबान के कब्जे के बाद भारत ने 260 भारतीयों सहित 550 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला अफगानिस्तान
    क्या है काबुल को दहलाने वाला ISIS-K और कैसे रहे हैं इसके तालिबान के साथ संबंध? अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025