ताइवान के उप विदेश मंत्री बोले- अमेरिका ने नीति जस की तस रहने का भरोसा दिलाया
ताइवान ने कहा है कि उसे अमेरिकी अधिकारियों से लगातार यह भरोसा मिला है कि वाशिंगटन की ताइवान के प्रति नीति में कोई बदलाव नहीं आया है, भले ही 14 अरब डॉलर का हथियारों का एक पैकेज अटका पड़ा हो।
उप विदेश मंत्री चेन मिंग-ची ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत हुई थी, जिसके बाद अमेरिका ताइवान की रक्षा जरूरतों को अच्छी तरह समझ गया है।
अमेरिका ने 14 बिलियन डॉलर के सौदे को मंजूरी नहीं दी
ट्रंप की मई में बीजिंग में शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद से, 14 अरब डॉलर के इन हथियारों की बिक्री को अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है।
यह देरी तब सामने आई है, जब पिछले साल दिसंबर में ही ट्रम्प प्रशासन ने 11 अरब डॉलर के एक पैकेज को मंजूरी दी थी। इससे साफ होता है कि चीन के विरोध के बावजूद अमेरिका लगातार ताइवान का समर्थन करता रहा है।
चीन में अमेरिकी राजदूत ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आएगा। वाशिंगटन ताइवान की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करता रहेगा।