डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जड़ा अपना चौथा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। ये उनके वनडे करियर का 8वां शतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 73 गेंदों में पूरा किया। कंगारू टीम के खिलाफ उनके बल्ले से निकला यह चौथा वनडे शतक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होने अपना आखिरी शतक साल 2023 के वनडे विश्व कप में लगाया था। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही मिलर की पारी और साझेदारी
दक्षिण अफ्रीका के 3 बल्लेबाज 93 रन पर पवेलियन में थे। मिलर ने यहां से कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ मिलकर पारी संभाली।
दोनों के बीच सिर्फ 132 गेंदों में 156 रन की साझेदारी हुई।
मिलर ने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
बावुमा ने भी शतकीय पारी खेली और 103 रन बनाए। पहले वनडे में मिलर कुछ खास नहीं कर पाए थे और 9 रन बनाकर आउट हुए थे।
आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल के हैं मिलर के आंकड़े
मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला साल 2011 में खेला था।
अब तक इस खिलाड़ी ने 30 मैच खेले हैं और इसकी 28 पारियों में लगभग 60 की औसत से 1,100 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक के अलावा 7 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 139 रन रहा है।
मिलर ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाए हैं।
करियर
ऐसा रहा है मिलर का वनडे करियर
मिलर ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2010 में खेला था। उन्होंने 180 मैच खेले हैं और इसकी 156 पारियों में 42 से ज्यादा की औसत से 4,700 से अधिक रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 8 शतक के अलावा 25 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 139 रन है।
साल 2026 में मिलर अपना दूसरा ही वनडे खेले। पिछले साल उन्हें 3 मैच खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 3 पारियों में 121 रन बनाए थे।
उपलब्धि
मिलर ने हासिल की ये उपलब्धि
मिलर ने मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल की।
उन्होंने नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अपना 31वां 50+ का स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 30 बार 50+ का स्कोर बनाया था।