Loading...
अमिताभ बच्चन को देखने मुंबई आया था कसाब, बिग बी बोले- हम वहीं गोली मार देते
कसाब,अमिताभ बच्चन को देखने आया था मुंबई

अमिताभ बच्चन को देखने मुंबई आया था कसाब, बिग बी बोले- हम वहीं गोली मार देते

Sep 27, 2026
04:27 pm

क्या है खबर?

26/11 मुंबई आतंकी हमले के विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने हाल ही में ट्रायल के दौरान अजमल कसाब द्वारा कही गई एक बात का खुलासा किया। निकम के अनुसार, कसाब ने दावा किया था कि वो मुंबई अमिताभ बच्चन को देखने आया था। इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। वो बोले कि अगर कसाब उनके पास आता तो वो उसे गोली मार देते।

गुस्सा

'KBC 18' में अमिताभ बच्चन का कसाब पर फूटा गुस्सा

ये वाकया 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के विशेष एपिसोड प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम के दौरान हुआ।

इस शो में राजकुमार राव और वामीका गब्बी भी उज्ज्वल निकम के साथ शामिल हुए थे। 26/11 मामले पर चर्चा करते हुए अमिताभ बच्चन ने निकम से सवाल किया कि कसाब को फांसी देने में करीब 4 साल का समय क्यों लग गया। बच्चन ने पूछा, "उसे तो वहीं गाड़ देना चाहिए था। इतना वक्त क्यों लगा?"

खुलासा

उज्ज्वल निकम ने खोला कसाब का राज

उज्ज्वल निकम ने कोर्ट में पहली बार आतंकी अजमल कसाब से मुलाकात के पल को याद करते हुए बताया, "अजमल कसाब जब कोर्ट में आया तो वो मुझे घूर के देख रहा था, मैं उसे देख रहा था।"

विशेष सरकारी वकील के अनुसार, कसाब ने शुरुआत में यह दावा किया था कि उसे 26/11 हमलों के सिलसिले में गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि उसे हमले से पहले ही 6 नवंबर को जुहू चौपाटी से गिरफ्तार कर लिया गया था।

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

"अगर वो हमारे घर आता तो वापस नहीं जाता"

निकम ने कसाब के वाले बयान को याद करते हुए बताया कि उसने उनसे कहा था कि वो अमिताभ बच्चन को देखने मुंबई आया था।

निकम ने अमिताभ से कहा, "आपको ताज्जुब होगा जो आगे उसने कहा था कि 'मैं तो अमिताभ जी को देखने के लिए आया था।' ये सच में हुआ है।"

इस पर अमिताभ बोले, "नहीं-नहीं सर, अगर वो आया होता तो वह हमारे घर से वापस जाने वाला नहीं था। वहीं हम गोली मार देते उसे।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

खुलासा

कसाब ने खुद को बताया था 'नाबालिग'

उज्ज्वल निकम ने मुकदमे के दौरान कसाब द्वारा किए गए अन्य दावों को भी याद किया।

उनके अनुसार, कसाब ने दावा किया था कि वो नाबालिग है और आरोप लगाया था कि उसे 'रॉ' ने गिरफ्तार किया था। उसकी उम्र को लेकर किया गया ये दावा मामले में एक और कानूनी अड़चन बन गया, क्योंकि इस आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाने से पहले कानूनी रूप से उसकी असली उम्र साबित करना जरूरी था।

फिल्म

फिल्म 'प्रहार' में दिखेगी कसाब को सजा दिलाने की पूरी दास्तान

ये बातचीत 'KBC 18' के खास एपिसोड का हिस्सा थी, जिसमें निकम और 26/11 मामले पर चर्चा हुई। फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' में राजकुमार राव, निकम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि वामिका गब्बी भी अहम किरदार में हैं।

2008 के मुंबई हमलों में अजमल कसाब इकलौता आतंकी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था। निकम ने मामले में अभियोजन पक्ष संभाला। 2010 में कसाब को फांसी की सजा मिली और 2012 में उसे फांसी दी गई।

ADVERTISEMENT