Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
श्रीलंका
यूक्रेन युद्ध
श्रीलंका आर्थिक संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को SUV ने रौंदा; पांच की मौत, लगभग 40 घायल
दुनिया

अमेरिका: क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को SUV ने रौंदा; पांच की मौत, लगभग 40 घायल

अमेरिका: क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को SUV ने रौंदा; पांच की मौत, लगभग 40 घायल
लेखन मुकुल तोमर
Nov 22, 2021, 01:32 pm 3 मिनट में पढ़ें
अमेरिका: क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को SUV ने रौंदा; पांच की मौत, लगभग 40 घायल
क्रिसमस परेड में शामिल लोगों पर चढ़ाई गाड़ी

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में क्रिसमस परेड के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेजी गाड़ी ने परेड में कई लोगों को रौंद दिया। घटना में कम से कम पांच लोगों के मरने की खबर है और 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन को मामले की जानकारी दी गई है और वे इस पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी कारण पता नहीं चल पाया है।

घटना
शाम 4:30 बजे हुए घटना, बैरिकेडिंग तोड़ कर आई SUV

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम लगभग 4:30 बजे मिलवौकी उपनगर के वौकेशा टाउन में हुई। यहां लोग क्रिसमस परेड निकाल रहे थे, तभी एक SUV बैरिकोड तोड़ते हुए आ गई और लोगों को कुचलते हुए निकल गई। गाड़ी के निकलते ही परेड में चीख-पुकार मच गई और लोग अपने प्रियजनों को ढूढ़ने लगे। परेड में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे, इसी कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

नुकसान
अस्पतालों में कम से कम 28 लोग भर्ती

स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, कम से कम 28 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं। विस्कॉन्सिन के कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एंगेलिटो टेनोरियो भी इस परेड में मौजूद थे। उन्होंने कहा, "मैंने SUV को बैरिकेडिंग तोड़ते हुए देखा और फिर एक तेज आवाज हुई। मुझे गाड़ी से टकराए लोगों की बहरी कर देने वाली रोने और चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं।" आसपास रहने वाले लोगों ने भी चीख-पुकार सुनी।

ट्विटर पोस्ट
देखें घटना का वीडियो

Graphic video shows a speeding vehicle ram through participants of the Christmas parade in #Waukesha, Wisc. Few details confirmed at this point though the police said they have a person of interest they’re looking into. pic.twitter.com/zKEX1VoC2T

— Andy Ngô 🏳️‍🌈 (@MrAndyNgo) November 22, 2021
कार्रवाई
पुलिस ने जब्त की गाड़ी, एक हिरासत में

पुलिस प्रमुख डेन थॉमप्सन ने कहा कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब अन्य कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान SUV को रोकने के लिए एक अधिकारी ने उसे पर गोली भी चलाई। थॉमप्सन ने इलाके में सोमवार को इलाके में स्कूल और सड़कों के बंद रहने का ऐलान भी किया।

व्हाइट हाउस
राष्ट्रपति बाइडन को दी गई घटना से संबंधित जानकारियां

राष्ट्रपति जो बाइडन को मामले की सभी जानकारियां दे दी गई हैं और व्हाइट हाउस मामले पर करीबी नजर रखे हुए है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मदद प्रदान करने के लिए राज्य के और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है। FBI ने भी मामले में सहयोग प्रदान करने की बात कही है। विस्कॉन्सिन के राज्यपाल टोनी एवर्स ने सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
अमेरिका
ताज़ा खबरें
एबी डिविलियर्स की तरह बल्लेबाजी करते हैं सूर्यकुमार यादव- रिकी पोंटिंग
एबी डिविलियर्स की तरह बल्लेबाजी करते हैं सूर्यकुमार यादव- रिकी पोंटिंग खेलकूद
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की हत्या की
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की हत्या की देश
जम्मू-कश्मीर: ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 6 की मौत और 30 घायल
जम्मू-कश्मीर: ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 6 की मौत और 30 घायल देश
बिहार: नीतीश कुमार ने किया मंत्रीमंडल विस्तार, राजद के हिस्से आए सबसे ज्यादा मंत्री पद
बिहार: नीतीश कुमार ने किया मंत्रीमंडल विस्तार, राजद के हिस्से आए सबसे ज्यादा मंत्री पद राजनीति
गुजरात: बिलकिस बानो का गैंगरेप करने वाले सभी 11 दोषियों की हुई रिहाई
गुजरात: बिलकिस बानो का गैंगरेप करने वाले सभी 11 दोषियों की हुई रिहाई देश
अमेरिका
वेंटीलेटर से हटे सलमान रुश्दी, बोलना शुरू किया; हमलावर ने खुद को बताया निर्दोष
वेंटीलेटर से हटे सलमान रुश्दी, बोलना शुरू किया; हमलावर ने खुद को बताया निर्दोष दुनिया
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती दुनिया
ताइवान संकट: भारत ने की संयम बनाए रखने और तनाव कम करने की अपील
ताइवान संकट: भारत ने की संयम बनाए रखने और तनाव कम करने की अपील देश
अगले साल से टैल्क-आधारित बेबी पाउडर की बिक्री बंद करेगी जॉनसन एंड जॉनसन
अगले साल से टैल्क-आधारित बेबी पाउडर की बिक्री बंद करेगी जॉनसन एंड जॉनसन बिज़नेस
हैदराबाद के वेदांत को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मिली 1.3 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप
हैदराबाद के वेदांत को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मिली 1.3 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022