अमेरिका के दावे के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य पर हालात सामान्य नहीं, एक दिन में गुजरे सिर्फ 7 जहाज
अमेरिका दावा कर रहा है कि ईरान के नियंत्रण वाला दुनियाभर के तेल व्यापार के लिए सबसे अहम रास्तों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य पर जहाजों का आवागमन सामान्य है, जबकि हालात इसके विपरीत हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकरे जलमार्ग से जहाजों का आवागमन काफी कम हो गया है। बीते 6 अक्टूबर को जहाजों की आवाजाही महीनों में सबसे कम देखी गई। इस दिन यहां से सिर्फ 7 जहाज ही गुजरे।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर इस जलमार्ग पर पड़ा है, जिससे कच्चे तेल की आवाजाही 27 प्रतिशत कम हो गई है। यहां से गुजरने वाले जहाजों की पहचान कर ईरान और अमेरिका दोनों हमले कर रहे हैं।
अभी कच्चे तेल की जो आवाजाही हो रही है, वह युद्ध शुरू होने से पहले के मुकाबले सिर्फ 74 प्रतिशत ही बची है।
निर्यात के रास्ते बदले, लेकिन सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं
हार्मोन जलडमरूमध्य से भले ही कम जहाज गुजर रहे हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तेल का निर्यात पूरी तरह रुक गया है।
असल में, ज्यादातर तेल अब ओमान की खाड़ी और लाल सागर जैसे दूसरे पास के समुद्री रास्तों से भेजा जा रहा है। संघर्ष शुरू होने से पहले के मुकाबले इन रास्तों से तेल का निर्यात दोगुना से भी ज्यादा हो गया है।
इसके बावजूद, सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। कतर के पास हुए हमले और लगातार बढ़ती समुद्री घटनाओं से साफ पता चलता है कि इस क्षेत्र में अभी हालात पूरी तरह से शांत नहीं हुए हैं।
एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेन्स ने कहा था ईरान को होर्मुज से नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है।