दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
क्या है खबर?
दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे के एक महीने बाद बुधवार को सीमापुरी इलाके में एक 5 मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह इमारत सीमापुरी में ईदगाह मस्जिद के पास स्थित है। घटना की सूचना पर पुलिस और बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को एम्बुलेंस से राजीव गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरी
अभी-अभी
— RocktokMedia (@RocktokMedia) October 7, 2026
न्यू सीमापुरी के E ब्लॉक में एक बिल्डिंग गिर गई। कई लोगों के घायल होने की आशंका है। स्थानीय लोग दिल्ली पुलिस की मदद में जुटे हैं। @CMODelhi @BJP4India pic.twitter.com/EV1nlsx6MZ
हादसा
10 से 15 लोगों के फंसे होने की सूचना
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सीमापुरी में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई है और बचाव दल घटनास्थल पर काम कर रहे हैं। सीमापुरी गोल चक्कर, डीएलएफ भोपुरा और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत बचाव दल को भेजा गया है।
अभी तक 10 से 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर आई है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई।
घटना
सत्य निकेतन हादसे में हुई थी 7 की मौत
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को एक 5 मंजिला PG आवास ढह गई थी, जिसमें 12 लोग दबे थे। उनमें से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 अन्य घायल हुए थे।
यह इमारत लड़कों का छात्रावास थी, जिसमें मरम्मत कार्य हो रहा था।
ढही इमारत का कोई स्वीकृत प्लान नहीं था, उसमें एक अनाधिकृत बेसमेंट था और अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं था। इसकी पांचवीं मंजिल के निर्माण की भी अनुमति नहीं थी।