Loading...
कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सफर को सराहा, साझा किया खास पोस्ट
कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सफर को सराहा, साझा किया खास पोस्ट

Oct 07, 2026
04:36 pm

क्या है खबर?

कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और उनके सफर को राष्ट्र सेवा और अटूट समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है। कंगना ने यह भी बताया कि उन्हें कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रधानमंत्री मोदी का प्रेरणादायक भाषण सुनने का मौका भी मिला।

तारीफ

प्रधानमंत्री की तारीफ में क्या बोलीं कंगना?

कंगना ने लिखा, 'प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन में 25 साल का सफर सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, जनभागीदारी और अटूट समर्पण का प्रेरणादायक सफर है। आज उनके संबोधन के जरिए से मुझे 2047 तक विकसित भारत के उनके दृष्टिकोण को समझने का मौका मिला है। आत्मनिर्भर भारत, युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, 'लोकल के लिए वोकल' और यह सुनिश्चित करना कि विकास के लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। ये प्रतिबद्धताएं भारत के उज्जवल भविष्य की नींव हैं।'

प्रेरणा

कंगना बोलीं- राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी हम सब पर

उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री का आह्वान कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी हम सभी पर है, निश्चित रूप से हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति ज्यादा प्रतिबद्ध होने के लिए प्रेरित करेगा। आइए, सेवा और समर्पण की भावना के साथ एक विकसित भारत के भव्य दृष्टिकोण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। एक संकल्प- विकसित भारत।'

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे किए हैं। वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री और 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अभिनेत्री की पोस्ट

ADVERTISEMENT