अमेरिकी मदद में कटौती के बाद ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ 20 अक्टूबर को ओस्लो में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।
विटकॉफ का मुख्य मकसद रूस के साथ बातचीत के लिए एक नया प्रस्ताव तैयार करना है। वे इस प्रस्ताव को बाद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने रखेंगे।
यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद और खुफिया जानकारी साझा करने में कटौती कर दी थी।
इन कदमों से यूक्रेन खुद को कमजोर महसूस कर रहा है और उसे डर है कि रूस की मांगों को मानने पर उस पर दबाव डाला जा सकता है।
नॉर्वे के पीएम, EU, NATO और E-4 भी रहेंगे मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुलाकात सिर्फ विटकॉफ और जेलेंस्की के बीच आमने-सामने नहीं होगी, बल्कि इस बैठक में नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ-साथ यूरोपीय संघ (EU), NATO और E-4 देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
इससे साफ पता चलता है कि ये बातचीत कितनी अहम और अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। इस समूह का मकसद रूस के साथ आगे की रणनीति तैयार करना है, ताकि सभी मिलकर एक ही योजना पर काम कर सकें।
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल में रूस के प्रति नरमी दिखाते हुए उसके साथ डीजल समझौता किया है, जिसके तहत रूस तुरंत 3 लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा।