दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर (ओशिनिया) में स्थित द्वीप देश सोलोमन द्वीप ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत उनके द्वीपों पर कोई भी विदेशी सैन्य अड्डा नहीं बनाया जा सकेगा।
चीन के बढ़ते प्रभाव पर लगाम लगाने और अहम समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।
इस समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया स्थानीय पुलिस बल को मजबूत बनाने और सांस्कृतिक रिश्तों को और गहरा करने में मदद करेगा।
सोलोमन द्वीप की यह संधि चीन के साथ हुए समझौते के बाद सामने आई
यह नई संधि साल 2022 में सोलोमन द्वीप और चीन के बीच हुए एक गोपनीय समझौते के बाद हुई है।
उस समझौते को लेकर पश्चिमी विश्लेषकों ने संभावित सैन्य योजनाओं पर चिंता जताई थी। हालांकि चीन ने उस समय यह दावा किया था कि उसका वहां कोई सैन्य ठिकाना बनाने का इरादा नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस पर जोर दिया कि ऑस्ट्रेलिया अब प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा पार्टनर के तौर पर अपनी भूमिका बढ़ा रहा है।
उन्होंने पापुआ न्यू गिनी और फिजी के साथ हुए ऐसे ही समझौतों का भी जिक्र किया।