ब्रिटेन में अब शोषित कुशल श्रमिक बेधड़क बदल सकेंगे नियोक्ता, वीजा रहेगा सुरक्षित
ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आई है। अब यहां कुशल श्रमिक वीजा धारकों को अपना नियोक्ता बदलने का मौका मिलेगा। ऐसा करने पर आपके आव्रजन स्टेटस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
ब्रिटेन में 'मॉर्डन गुलामी' का प्रतीक माने जाने वाले श्रमिकों को होम ऑफिस ने आधुनिक गुलामी का शिकार माना है, जो किसी शोषण भरे काम में फंसे हुए थे।
इस बदलाव के बाद श्रमिक अपने वीजा की बची हुई अवधि के लिए कोई और कानूनी नौकरी ढूंढने के लिए आजाद हैं। डर की वजह से अब आपको किसी खराब स्थिति में फंसे रहने की जरूरत नहीं होगी।
6,600 से अधिक स्पॉन्सरशिप लाइसेंस रद्द किए गए
यह नया नियम खासतौर पर ऐसे कमजोर मजदूरों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, जो पहले खराब परिस्थितियों में भी अपनी बात कहने या नौकरी छोड़ने से डरते थे।
होम ऑफिस ने कुछ ऐसे मामले भी बताए हैं, जैसे एक महिला ने ब्रिटेन में स्थिर और पूरे समय की देखभाल (केयर) की नौकरी के लिए एक एजेंसी को 20,000 पाउंड दिए थे, लेकिन बाद में उसके साथ बुरा बर्ताव हुआ।
शोषण के खिलाफ चल रहे एक बड़े अभियान के तहत, अब तक 6,600 से अधिक स्पॉन्सरशिप लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। स्पॉन्सर्ड वीजा पर ब्रिटेन गए भारतीय नागरिकों के लिए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, लेकिन नौकरी बदलने के लिए अभी भी यह जरूरी होगा कि आधुनिक गुलामी का शिकार होने की आधिकारिक पहचान मिले।