शेख हसीना की घर वापसी को BNP ने दिखाया 'नो एंट्री' का बोर्ड, पासपोर्ट लौटाने से इनकार
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के ढाका लौटने का देश की सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) विरोध कर रही है।
अगस्त 2024 में एक हिंसक विद्रोह के बाद भारत आकर रहने वाली हसीना ने अपने देश लौटने के लिए अपना पासपोर्ट और नेशनल पहचान पत्र वापस मांगा है। हसीना के वकीलों ने भारत में बांग्लादेश की राजदूत को पत्र लिखकर यह मांग की है।
सत्तारूढ़ BNP उनकी इस मांग को नहीं मान रही है।
खसरुल कबीर खोकन ने हसीना की वापसी का किया विरोध
BNP नेता खसरुल कबीर खोकन का कहना है कि हसीना के शासनकाल के दौरान हुए 'मानवता के खिलाफ अपराधों' की वजह से लोगों ने उन्हें नकार दिया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी वापसी के खिलाफ देश में आम सहमति बन चुकी है और तारीक रहमान की तारीफ की कि उन्होंने देश में स्थिरता बनाए रखी है।
BNP के मुताबिक, हसीना के राजनीतिक दिन खत्म हो चुके हैं और देश उनके बिना आगे बढ़ चुका है।
बांग्लादेश सरकार में मंत्री हुमायूं कबीर ने भी हसीना की पासपोर्ट के जरिए वापसी का विरोध किया है।