Loading...
जापान में आधी रात को 5.7 तीव्रता का भूकंप, अफरा-तफरी में 22 घायल हुए
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है

जापान में आधी रात को 5.7 तीव्रता का भूकंप, अफरा-तफरी में 22 घायल हुए

लेखन आबिद खान
Nov 08, 2026
09:22 am

क्या है खबर?

जापान में रविवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 5.7 रही। तेज भूकंप के कारण दुकानों के शीशे टूट गए और कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। झटके लगने पर लोग बदहवास होकर बाहर भागने लगे। इस अफरा-तफरी में करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र शिजुओका प्रांत में जमीन के 40 किलोमीटर नीचे था।

इलाके

भूकंप से आइची प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित

भूकंप रविवार को सुबह 1:04 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया और इसका केंद्र शिज़ुओका प्रांत में था। यह क्षेत्र टोक्यो से दूर है इसलिए राजधानी में झटके महसूस नहीं किए।

हालांकि, आइची प्रांत का एक बड़ा हिस्सा भूकंप से प्रभावित हुआ। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, इसमें हमामात्सु शहर, प्राचीन राजधानियां क्योटो और नारा और यामानाशी और गिफू प्रांत शामिल थे।

जापान में इससे पहले 1 नवंबर को 6 और 7 नवंबर को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

असर

बुलेट ट्रेनों की रफ्तार कम की गई

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों की रफ्तार कम की गईं, क्योंकि भूकंप से रेल की पटरियां क्षतिग्रस्त होने की आशंका थी।

भूकंप के बाद सामने आई कई वीडियो में दुकानों की टूटी हुई खिड़कियां और सड़कों पर बिखरे हुए कांच के टुकड़े दिखाई दिए।

कई लोग इमारतों से भागने की कोशिश करते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए।

ADVERTISEMENT