सर्बिया में आंदोलन से निकली छात्रों की पार्टी की सरकार, वुसिक के 14 साल के शासन का अंत
सर्बिया में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। यहां अक्टूबर के ऐतिहासिक आम चुनाव में छात्र-समर्थित राजनीतिक आंदोलन 'स्टूडेंट लिस्ट' ने देश में 14 साल से शासन कर रहे राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक की दक्षिणपंथी सर्बियाई प्रोग्रेसिव पार्टी (SNS) को हराकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
स्टूडेंट लिस्ट छात्रों के नेतृत्व में बना एक गठबंधन है और जिसमें प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, अभिनेता और खेल हस्तियां शामिल हैं। नई संसद में गठबंधन से यही नेता दिखाए देंगे।
इस नतीजे ने वुसिक के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को गहरा झटका दिया है। छात्र गठबंधन ने 250 में से 140 सीटें जीतकर आधे से अधिक वोट हासिल किए हैं।
स्टूडेंट लिस्ट ने भ्रष्टाचार और अपराध से निपटने का वादा किया
सर्बिया के स्टूडेंट लिस्ट ने भ्रष्टाचार और संगठित अपराध से निपटने का वादा किया है। भ्रष्टाचार और संगठित अपराध से लड़ने का जिम्मा डेजान सोस्किक और इलिजा स्रदानोविक को मिला है।
इसके अलावा, पूर्व बास्केटबॉल स्टार डेजान बोडिगोगा और किसान ज़्लात्को कोकानोविक जैसे सदस्यों के आने से उन्हें यूरोप और रूस जैसे मुद्दों पर नए विचार मिले हैं।
बता दें कि 2024 में नोवी साद शहर में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने से हुई 16 लोगों की मौत और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों ने करीब दो साल तक देशव्यापी आंदोलन चलाया था, जिसके बाद यह गठबंधन सामने आया था।