फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय ने 'ले पेरिसियन' अखबार को बताया कि गुरुवार को मार्सेइल, मोरेज़ और लाओन के स्कूलों में बम होने की फर्जी सूचना मिली थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें खाली करा लिया गया।
मंत्रालय ने साथ ही यह भी साफ किया कि यह कोई 'सामूहिक घटना' नहीं थी। इस मामले पर बात करते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस फर्जी चेतावनियों और धमकियों के इस बढ़ते चलन के खिलाफ बेहद सतर्क है।
सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यातायात फिर से शुरू
सुरक्षा टीमों ने प्रभावित साइटों की अच्छी तरह जांच की। यह जांच पूरी होने के बाद, सड़कों पर यातायात धीरे-धीरे फिर से चालू हो गया है।
बता दें कि फ्रांस के कई शहरों में शिक्षा व्यवस्था और महंगाई को लेकर पिछले दिनों हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद एजेंसियां काफी अलर्ट हैं।
पेरिस समेत कई शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया था।