LOADING...
सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी 14 की मौत
सऊदी अरब में अरामको कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी 14 की मौत

लेखन आबिद खान
Jun 28, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के रास तनुरा में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई है। ये हेलीकॉप्टर सऊदी अरब की बड़ी तेल कंपनी अरामको का था। अभी तक हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच चल रही है। बता दें कि रास तनुरा में पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है और इसे सऊदी की अरामको चलाती है।

हादसा

सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि 28 जून को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे रास तनुरा में अरामको का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोग सऊदी अरब के नागरिक थे। मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ जांच की जा रही है। मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

अरामको

सऊदी अरामको ने पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना

सऊदी अरामको ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर तुरंत आपातकालीन टीमें भेजी गईं, लेकिन मलबे से कोई भी जीवित नहीं बचाया जा सका। कंपनी ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर कंपनी से जुड़े काम को लेकर नियमित उड़ान पर था। मृतकों में यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं।

Advertisement