LOADING...
इंस्टाग्राम आपके एल्गोरिदम को कस्टमाइज करने के और तरीके खोज रहा, जानिए क्या होगा फायदा
इंस्टाग्राम आपके एल्गोरिदम को कस्टमाइज करने के और तरीके ला रहा है

इंस्टाग्राम आपके एल्गोरिदम को कस्टमाइज करने के और तरीके खोज रहा, जानिए क्या होगा फायदा

Jun 28, 2026
11:18 am

क्या है खबर?

मेटा के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म के यूजर्स को जल्द ही अपने कंटेंट को कस्टमाइज करने के और भी तरीके मिल सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमुख एडम मोसेरी की हालिया पोस्ट में यह जानकारी सामने आई है। मोसेरी ने उन नए तरीकों के बारे में बताया जिनसे यूजर्स 'युअर एल्गोरिदम' फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से वे यह तय कर सकते हैं कि वे कौन-से टॉपिक ज्यादा और कौन-से कम देखना चाहते हैं।

योजना 

युअर एल्गोरिदम फीचर के विस्तार की योजना 

इंस्टाग्राम ने पिछले साल 'युअर एल्गोरिदम' लॉन्च किया था और अब इसे ऐप के और भी हिस्सों में लाया जा रहा है। मोसेरी ने कहा, "हम 'युअर एल्गोरिदम' को सिर्फ एक सेटिंग से बदलकर ऐसी चीज बनाना चाहते हैं, जो इंस्टाग्राम पर आपके अनुभव का अहम हिस्सा लगे।" उन्होंने यह भी कहा, "इनमें से कुछ चीजों की अभी टेस्टिंग हो रही है, कुछ जल्द ही आने वाली हैं और हो सकता है कि कुछ काम न करें।"

बदलाव 

नए फीचर से क्या आएगा बदलाव?

पोस्ट में दिए उदाहरणों में से एक में फीड को नीचे खींचने पर 'युअर एल्गोरिदम' मेनू खुलता है और दूसरे में रील पर ऊपर की ओर स्वाइप करने पर कस्टमाइजेशन का प्रॉम्प्ट आ सकता है। तीसरा उदाहरण हर इंस्टाग्राम रील्स के नीचे बटन दिखाता है, जिनसे पता चलता है कि आप वैसी और रील्स देखना चाहते हैं या नहीं। एक यूजर ने कहा, "हम बस इतना चाहते हैं कि हमारा एल्गोरिदम उन लोगों की रील्स दिखाए, जिन्हें फॉलो करते हैं।"

Advertisement